
परतापुर बाईपास स्थित डुंगरावली के समीप शुक्रवार दोपहर टीवीएस राइडर बाइक की जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एलएलबी के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दो साथी गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनको सुभारती अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया। इस दौरान बाईपास पर लंबा जाम लग गया। छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
बाइक में जोरदार टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार मितली जिला बागपत निवासी किसान सहदेव सिंह का 20 वर्षीय बेटा अमरदीप उर्फ हर्ष दीवान इंस्टीट्यूट में बीए एलएजबी का छात्र था, शुक्रवार को अमरदीप अपने दो दोस्तों तालिब पुत्र उमर मौहम्मद निवासी सिवालखास व रितिक पुत्र शिवकुमार निवासी मितली जनपद बागपत के साथ एक दोस्त अनमोल छात्र का मार्स होटल में बर्थडे मनाकर टीवीएस राइडर बाइक से परतापुर की और आ रहे थे। जैसे ही वह तीनों बाइक से डंगरावली से आगे पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफतार जेसीबी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनो गिर गए और जेसीबी उनकों रौंदती हुई निकल गई।
सुभारती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया
अमरदीप को गंभीर हालत में आनन फानन में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके दोस्त तालिब व रितिक को गंभीर हालत में लोगों ने सुभारती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। रितिक के गुप्तांग में ज्यादा चोट लगने के कारण डाक्टरो ने उसको दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना पर अमरदीप के परिजन पहुंचे सभी का रो रोकर बुरा हाल था। इस दौरान परतापुर बाईपास पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने बामुश्किल जाम को सुचारु कराया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जेसीबी चालक जेसीबी को मौके पर छोडकर फरार हो गया, पुलिस आरोपी जेसीबी चालक की तलाश में लगी है। परतापुर इंस्पेक्टर सतवीर सिंह अत्री का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मुकदमा दर्ज कर जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है।