Guruji Student Credit Card: आज के समय में पढ़ाई का खर्च काफी बढ़ गया है। कॉलेज की भारी-भरकम फीस और किताबों के खर्च के कारण कई होनहार छात्र उच्च शिक्षा नहीं ले पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआती की है। इस योजना के जरिए राज्य के छात्रों को बिना किसी जमानत के 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जा रहा है।
क्या है गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
आपको बता दें कि यह झारखंड सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य पैसों की कमी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई को रुकने न देना है। इस योजना के तहत छात्र डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और आगे की पढ़ाई के लिए शिक्षा लोन ले सकते हैं। लोन की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।
किसे मिलेगा योजना का लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। डिप्लोमा के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं दोनों पास होना जरूरी है। आवेदन के समय छात्र की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले रहा है, उसका इस योजना के तहत पात्र होना आवश्यक है।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
3. इसके बाद नाम, पता, आधार, मोबाइल नंबर, कॉलेज, कोर्स और बैंक से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
4. आवेदन के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP से वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।
5. छात्र को लोन के लिए बैंक और उसकी ब्रांच का विकल्प भी चुनना होता है.
यह भी पढ़ें: UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी रिजल्ट जारी, 62 हजार शिक्षक फेल, जानें अपनी कैटेगरी का कटऑफ मार्क्स
जरूरी दस्तावेज
10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
कॉलेज में एडमिशन का प्रूफ और फीस स्ट्रक्चर
बैंक अकाउंट डिटेल्स
सह आवेदन के जरूरी दस्तावेज
ब्याज दर
इस योजना के तहत मिलने वाले लोन पर सरकारी भारी सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी के बाद छात्रों को महज 3 से 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक द्वारा आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद लोन की राशि मंजूर की जाती है। इसलिए आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता जरूर जांच लें।