
iPhone 17 Series: आईफोन 17 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन का लोगों को ब्रेसब्री से इंताजर था, इस फोन को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर पर रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं, मुंबई स्थित बीकेसी जियो सेंटर स्टोर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई लोग आपस में हाथापाई भी करने लगे। हाथापाई को कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी को बीच में आना पड़ा।
पहली सेल हुई शुरू
आपको बता दें कि आज यानि 19 सितंबर से आईफोन 17 सीरीज की पहली सेल शुरू चुकी है। जिसको खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई के ऐपल स्टोर्स पर आईफोन फैन्स टूट पड़े। वहीं, लॉन्च के मौके पर मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई और इसी दौरान कुछ लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। वहीं, दिल्ली के साकेत वाले स्टोर का भी यही हाल देखने को मिला, जहां सुबह होते-होते लोगों की भीड़ लग गई।
रात 8 बजे से इंतज़ार कर रहा हूं
मुंबई एप्पल स्टोर से फोन खरीदने आए एक ग्राहक इरफान ने कहा कि "मैं नारंगी रंग का iPhone 17 PRO Max खरीदने आया हूं। रात 8 बजे से इंतज़ार कर रहा हूं... इस बार कैमरा और बैटरी में बदलाव हैं, और लुक भी अलग है।"
आईफोन 17 सीरीज बेस मॉडल की कीमत
आपको बता दें कि iPhone 17 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज से शुरू होता है, आईफोन 17 के बेस मॉडल की कीमत 82,900 रुपये है। वहीं, iPhone Air 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये है और iPhone 17 Pro 256GB मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं बात करें, iPhone 17 Pro Max 256GB मॉडल की कीमत 1,49,900 है। वहीं iPhone 17 Pro Max में पहली बार 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है।