LPG Cylinder Price Cut: वैसे तो हर माह की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम रिवाइज होते हैं. लेकिन 1 जुलाई व्यापारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. आपको बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर पूरे 58 रुपए कट कर दिये हैं. घटे हुए दाम आज से लागू कर दिये जाएंगे. आपको बता दें कि इस साल चौथी बार कॅामर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है. हालांकि आम आदमी को इससे कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है...
लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जुलाई की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपये की कटौती की है। यह एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ है। इससे पहले भी तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर के दाम घटाए है।
अब इतने रुपये में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर
आईओसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के पहले दिन दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 58.5 रुपये की कटौती की है। जबकि कोलकाता में 57 रुपये, मुंबई में 58 रुपये और चेन्नई में 57.5 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। नए कितने लागू होने के बाद चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1665 रुपये, 1769 रुपये, 1616.50 रुपये और 1823.50 रुपये प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं।
घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार आठ अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। इस प्रकार बीते तीन महीनों से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर है। वर्तमान में दिल्ली में घरेलू एलपीजी 853 रुपये बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये है। जबकि चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 868.50 रुपये में मिल रहा है।
Thanks