LPG Cylinder Price: अगर आप भी गैस सिलेंडर की महंगाई से तंग आ चुके हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि यह खास तहर का एलपीजी गैस सिलेंडर मार्केट में आम सिलेंडर से पूरे 300 रुपए तक कम में मिल रहा है. हालांकि इस सिलेंडर को खरीद की मंजूरी अभी देश के कुछ ही शहरों में है. लेकिन कम खर्च वालों के लिए यह गैस सिलेंडर बहुत काम का है. इसमें कई खूबियां भी हैं. जैसे यह पारदर्शी होता है यानि आपकी गैस कब खत्म हो जाएगी इसका पता पहले ही चल जाता है. साथ ही यह वजन में भी हल्का होता है. आइये जानते हैं कहां कितने रेट में मिल रहा है यह खास तरह का गैस सिलेंडर..
अब ज्यादा शहरों में मिली मंजूरी
दरअसल, इस एलपीजी सिलेंडर को कंपोजिट गैस सिलेंडर के नाम से जाना जाता है. साथ ही इसमें आम गैस सिलेंडर से 4 किग्रा गैस कम आती है. आपको बता दें कि इसकी कीमत भी घरेलू 14किग्रा वाले सिलेंडर से पूरे 300 रुपए तक कम है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस सिलेंडर की कीमत मार्केट में सिर्फ 550 रुपए है. यानि आम गैस सिलेंडर से पूरे 300 रुपए कम. यही नहीं इस गैस सिलेंडर की कई खासियत भी हैं. यह उठाने में हल्का होता है. साथ ही छोटे परिवारों के लिए यह वरदान साबित हो रहा है...लखनऊ की बात करें तो ये सिलेंडर 510 रुपए में खरीदा जा सकता है. इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए दो लोगों की आवश्यकता नहीं होती है. एक व्यक्ति ही इसे तीन मंजिल पर लेकर चढ़ सकता है.
कम खर्च वालों के लिए बेहतर विकल्प
लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम कंपनीज ने कंपोजिट गैस सिलेंडर को विकल्प को तौर पर पेश किया है. जिसकी कीमत आम घरेलू सिलेंडर से पूरे 300 रुपए कम है. जी हां इंडेन कंपनी का कंपोजिट सिलेंडर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 549 रुपए में मिल रहा है. आपको बता दें कि ये नया प्रकार का सिलेंडर है जिसे कंपोजिट सिलिंडर का नाम दिया गया है. फिलहाल इंडेन यानी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ये सिलेंडर उपलब्ध करा रही है. जानकारी के मुताबिक इस सिलेंडर में 10 किग्रा ही एलपीजी गैस आती है.. साथ ही इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं. साथ ही ये उठाने में भी हल्का होता है.