राजगढ़ (मप्र)। मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। ताजा मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से सामने आया है, जहां एक युवक को शादी के नाम
पर ठग लिया गया। कोर्ट और मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के महज एक घंटे बाद ही दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा और उसके परिजन जब तक कुछ समझ पाते, लड़की अपने साथियों
समेत गायब हो चुकी थी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
मंदिर और कोर्ट में हुई शादी, एक घंटे बाद भागी दुल्हन
ब्यावरा के ग्राम बांकपुरा निवासी रामगोपाल की शादी भोपाल की युवती से तय की गई थी। मंदिर और कोर्ट में शादी की रस्में निभाई गईं, लेकिन विदाई से पहले ही दुल्हन तीन लोगों के साथ फरार हो गई। घटना के बाद दूल्हा और उसके पिता थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
दो लाख में तय हुई थी शादी, फोटो दिखाकर फंसाया
परिजनों के अनुसार, एक दलाल ने भोपाल निवासी लड़की की फोटो दिखाकर रिश्ता तय करवाया था। दुल्हन को पसंद आने पर शादी की तारीख तय की गई और पूरे सौदे के एवज में दो लाख रुपये दलाल को दिए गए। लड़की शादी के दिन मंदिर पहुंची, रस्में पूरी हुईं, लेकिन विदाई के समय वह फरार हो गई।
शादी की रस्में रिश्तेदारों की मौजूदगी में निभाई गईं
23 अप्रैल को ब्यावरा के अंजनीलाल मंदिर में रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कराई गई। मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज भी की गई। इस दौरान परिवार ने तयशुदा रकम दलालों को सौंप दी। लेकिन जैसे ही शादी पूरी हुई, दुल्हन और उसके साथी मौका देखकर वहां से भाग निकले।
पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस
घटनाकीजानकारीमिलतेहीपुलिसनेजांचशुरूकी।फरियादीकीशिकायतपरलुटेरीदुल्हनसमेतगोकुलवर्माऔरजमनालालवर्मापरशादीकेनामपरधोखाधड़ीकाकेसदर्जकियागयाहै।फिलहालपुलिसआरोपियोंकीतलाशमेंजुटीहै।