यूपी में फिर एक बार लव जिहाद की एंट्री हो गई है, इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर गलत काम किया है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. नगर कोतवाली क्षेत्र की एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम राहुल से अकाउंट बनाकर पहले उससे दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया. पीड़िता का कहना है कि धीरे-धीरे सोशल मीडिया की बातचीत वीडियो कॉल तक पहुंची, और फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए. इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती की अंतरंग वीडियो भी बना ली. कुछ समय बाद युवती को पता चला कि राहुल असल में नदीम नाम का युवक है, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है. असलियत सामने आने के बाद जब युवती ने संबंध खत्म करना चाहा, तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
पीड़िता ने नगर कोतवाली में दी तहरीर
बहुत साहस जुटाने के बाद पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
गहनता से जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं आरोपी किसी संगठित लव जिहाद गिरोह का हिस्सा तो नहीं है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ते फेक प्रोफाइल्स और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लव जिहाद के इस मामले ने इलाके में खलबली मचा दी है, और लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि आने वाले समय में कोई और बेटी इस तरह का शिकार न हो सके.