इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की 22 वर्षीय श्रद्धा तिवारी की कहानी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं। 23 अगस्त को अचानक घर से लापता हुई श्रद्धा को लेकर परिजनों और पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हुए। सात दिन की तलाश के बाद वह शादीशुदा होकर वापस लौटी। इस दौरान उसकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
रेलवे स्टेशन पर टूटा भरोसा
श्रद्धा अपने प्रेमी सार्थक संग भागने का प्लान बना चुकी थी, लेकिन सार्थक स्टेशन पर नहीं पहुंचा। निराश श्रद्धा ने आत्महत्या की कोशिश की।
अचानक मिला नया सहारा
इसी बीच उसे कॉलेज में काम करने वाला एक इलेक्ट्रीशियन मिला, जिसने न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि उससे शादी भी कर ली। अब श्रद्धा अपने पति संग पुलिस थाने पहुंची और पूरी कहानी बताई।
परिजनों की तड़प और टोटके
सात दिन तक परिवार के लिए ये इंतजार बेहद मुश्किल रहा। बेटी की वापसी के लिए उन्होंने हर उपाय आजमाए। यहां तक कि श्रद्धा की तस्वीर को उल्टा टांग दिया और सुराग देने वाले को इनाम की घोषणा भी कर दी।
शहर में चर्चा का विषय
श्रद्धा की लव स्टोरी ने निराशा से रिश्ते तक का सफर तय किया। अब यह कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।