मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। शहर के स्टेशन बजरिया इलाके के करारिया फार्म में स्थित बंगला नंबर-34 में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसका शव तीन दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा। मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी ने नशे की हालत में अपने दोस्त को हत्या की जानकारी दी। मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितिका सेन के रूप में हुई है, जो खुशीपुरा चांदबड़ की रहने वाली थी और पिछले तीन सालों से आरोपी सचिन राजपूत के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।्ि्
शादी की जिद से बिगड़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 जून की रात रितिका और सचिन के बीच शादी को लेकर बहस हुई थी।रितिका शादी के लिए दबाव बना रही थी।बहस के दौरान सचिन ने आपा खो दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद शव को चादर, कंबल में लपेटकर बोरी में भरकर कमरे में छिपा दिया गया।
दोस्त को किया फोन, तब खुला राज
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।29 जून की रात उसने अपने दोस्त को फोन कर हत्या की बात बताई।दोस्त को शुरुआत में यह मजाक लगा, लेकिन 30 जून को दोबारा कॉल आने पर उसने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कबूल किया गुनाह
पूछताछ में सचिन राजपूत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।उसने बताया कि शराब की लत और शादी का दबाव उसके तनाव की वजह बनते जा रहे थे।इसी बहस में उसने जान ले लेने वाला कदम उठा लिया। इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लिव-इन संबंधों में पारदर्शिता और आपसी समझ की कितनी आवश्यकता है। जब रिश्तों में संवाद की जगह शक और तनाव ले लेते हैं, तब नतीजे खतरनाक हो सकते हैं।