मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और LPG की किल्लत के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। अब देशभर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य किया जा रहा है। यानी बिना OTP बताए आपको LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह नियम धीरे-धीरे सभी राज्यों में लागू किया जा रहा है और कई बड़े शहरों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
क्यों जरूरी हुआ OTP नियम
सरकार ने यह कदम फेक डिलीवरी, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए उठाया है। कई मामलों में शिकायतें सामने आई थीं कि गैस एजेंसी के कर्मचारी बिना सिलेंडर दिए ही डिलीवरी दिखा देते थे और बाद में उसे ब्लैक में बेच देते थे। इस समस्या को खत्म करने के लिए OTP आधारित सिस्टम लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें : किसानों के लिए बड़ा तोहफा! गेहूं MSP बढ़ा, इस तारीख से शुरू होगी खरीद
कैसे काम करेगा नया सिस्टम
नए नियम के तहत, जब आपका गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस OTP को डिलीवरी बॉय को बताना होगा। इसके बाद वह अपने सिस्टम में OTP दर्ज करेगा और तभी डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। अगर OTP नहीं दिया गया, तो सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी।
क्या है Delivery Authentication Code
इस OTP को Delivery Authentication Code (DAC) कहा जाता है। यह एक तरह का सुरक्षा कोड है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचा है। बिना DAC के कोई भी डिलीवरी सिस्टम में सफल दर्ज नहीं होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
आम लोगों को क्या होगा फायदा
इस नियम से सबसे बड़ा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। अब कोई भी डिलीवरी बॉय बिना सिलेंडर दिए फर्जी एंट्री नहीं कर सकेगा। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और हर ग्राहक को उसका हक का सिलेंडर सही समय पर मिलेगा। साथ ही पूरे सिस्टम में पारदर्शिता और भरोसा भी बढ़ेगा।