
lpg price Today: 1 अगस्त को दिन निकलते ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल गई है.. एलपीजी सिलेंडर के रेट पेट्रोलियम कंपनियों ने घटा दिये हैं..हालांकि घरेलू सिलेंडर के रेटों पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है. कंपनीज ने सिर्फ कॅामर्शियल गैस सिलेंडर के रेटों में कटौती की है. आज से यानि 1 अगस्त से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 33.50 कम में मिलना स्टार्ट हो गया है. जिससे व्यापारिक वर्ग को बड़ी राहत दी गई है. आइये जानते हैं आपके शहर का ताजा रेट क्या है..
जानें अपने शहर का रेट
रेट रिवाइज होने के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1,631.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,665 रुपये थी. यानी राजधानी में 34 रुपये की कटौती हुई है. मुंबई की बात करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1,582.50 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,616 रुपये था. यानी यहां 33.50 रुपये की राहत मिली है.
कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1,734 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,769 रुपये का था. यानी यहां 35 रुपये की कटौती हुई है.
जस के तस बने दाम
आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानि 14.2 किलो का सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में मिल रहा है. हालांकि ये रेट शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं..आपको बता दें कि त्योहारी मौसम शुरू हो गया है. इस बार लोग घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती की उम्मीद सजाए बैठे थे.. लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया...बताया जा रहा है सितंबर की 1 तारीख को घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती की जा सकती है..
काफी दिनों से नहीं घटे दाम
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से ही स्थिर बनी हुई हैं, जब इनकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फिलहाल दिल्ली में यह 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटने से रेस्टोरेंट्स और ढाबों में इस्तेमाल होने वाली गैस थोड़ी सस्ती हुई है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी थोड़ी राहत मिलेगी.
LPG price cut,Commercial LPG Cylinder Price Cut,Commercial LPG cylinder New Price,Commercial LPG Cylinder New Rates