Lucknow Double Murder : लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को हुए डबल मर्डर और सुसाइड के प्रयास ने पूरे शहर को झकझोर दिया। आईसीआईसीआई बैंक के बाहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बैंक के बाहर मचा हड़कंप
मृतकों की पहचान दिव्या मिश्रा और सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है। दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और आरोपी मानस की पत्नी बताई जा रही हैं। सीमा वाजपेयी आरोपी की बहन थीं। घटना बैंक के बाहर हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
VIDEO | Lucknow: A man allegedly shot his wife outside an ICICI Bank branch in Gomti Nagar.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2026
Joint Commissioner of Police Babloo Kumar says, "Today, a very tragic incident took place in Gomti Nagar. We initially received information that a woman had been shot near ICICI Bank. Our… pic.twitter.com/rqK3FxAw22
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों महिलाओं पर लगातार गोलियां चलाई गईं। गोली लगते ही दोनों सड़क पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें : Cancer Vaccine की खबर से मचा धमाका, एक दिन में 177% उछला शेयर
खुद को भी किया शूट
पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद आरोपी मानस ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अब उसके बयान का इंतजार कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
पारिवारिक विवाद की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोमतीनगर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और किसने पूरी वारदात देखी। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।