लखनऊ- जहां एक तरफ डॉली चाय वाले ने अपने स्टाईल से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रखा है, वहीं अब कई यूजर्स डॉली चाय वाले की तरह स्टाइलिश बनकर मीम्स बनाते हैं. ऐसे में लखनऊ का एक यूजर्स, जिसे आप डॉली चाय वाले के झबरा फैन भी कह सकते हैं, जो अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है वह यूजर्स बिल्कुल डॉली चाय बाले की तरह दिख रहा है.
कौन है डॉली चाय वाला
आपको बता दें महाराष्ट्र के नागपुर के रहने बाले सुनील पाटिल जाकि डॉली चाय के नाम से मशहूर है. आपने सोशल मीडिया के माध्यम से कई वीडियो देखी होगी जिसमे डॉली चाय वाला बड़े ही स्टाइल से चाय बनाता है और जितने स्टाइल से चाय बनाता है, उससे कहीं ज्यादा डॉली के हेयरस्टाइल, डोली के रगं-बिरंगे कपड़े साथ ही सोने की चेन के साथ वो अपने ग्राहकों का मनोरंजन भी करता है. डॉली चायवाला उस वक्त सुर्खियों में आया जब इण्डिया दौरे पर आए माक्रोसॅाफ्ट के डायरेक्टर बिलगेट्स ने भी डॉली चायवाले की चाय पी और अपने सोशन अकाउंट्स से वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से ही डॉली चाय वाले के ऊपर तरह-तरह के मीम्स बनने लगे. वहीं ऐसे में डॉली का एक ऐसा झबरा फैन देखने को मिला जो हूबहू डॉली चाय बाले की तरह कपड़े, हेयर स्टाइल कर लस्सी बेच रहा है.
अब लखनऊ में भी देख सकेंगे डॉली चाय वाले को
नागपुर के डॉली चायवाले की तरह अब लखनऊ में भी यादव लस्सी भण्डार चलाने बाले दुकानदार को भी वायरल होने का भूत सवार हो गया है, वीडियो में देखा जा सकता है ये व्यक्ति हूबहू डॉली चाय वाले की नकल कर बिल्कुल डॉली जैसा लुक बना लिया है. डॉली जैसे बाल, डॉली जैसे कपड़े, डॉली जैसी सोने की चेन, यहां तक की लस्सी बनाने का तरीका भी डॉली की चाय की तरह है. हांलाकि, लखनऊ के इस डॉली की वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ने के बाद कई यूजर्स भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो कई बार देखा जा चुका है.