Lungs Damage: फेफड़ा हमारे शरीर का अहम अंग हैं। शरीर को संपूर्ण तरीके से स्वस्थ रखने के लिए, फेफड़ों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। जब फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आजकल बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इसको लेकर एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली की जहरीली हवा युवाओं के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है.
20 से 30 साल के युवाओं में समस्या अधिक
दिल्ली के निजी लैब में हुई जांच के आंकड़े बताते हैं कि 20 से 30 साल के युवाओं में यह समस्या सबसे अधिक है। दिल्ली में लगभग 3 में से 1 युवा के फेफड़ों में शुरुआती नुकसान देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर करवाए गए सीटी स्कैन से पता चलता है कि युवाओं में फेफड़ों की शुरुआती बीमारियां बढ़ रही है। यदि समय पर इस रोग का इलाज न करवाया जाए तो भविष्य में समस्या काफी गंभीर रूप ले सकती है। आपको बता दें कि फेफड़े ऑक्सीजन को अवशोषित करने और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने का कार्य करते हैं।
दिल्ली की प्रदूषित हवा
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेफड़ों की हेल्थ बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण बाहर और घर के अंदर का वायु प्रदूषण है, साथ ही तंबाकू का ज्यादा इस्तेमाल और सांस की बीमारियों का समय पर पता न चलना भी शामिल है। दिल्ली की हवा का प्रदूषण ज्यादा खराब होता है, जो इस समस्या का एक बड़ा कारण साबित हो सकता है।
फेफड़ों को हेल्दी रखने वाले फूड्स
ओट्स
चुकंदर
हल्दी का पानी पिएं
जामुन
हरी पत्तेदार सब्जियां
विटामिन सी से भरपूर फल