Netflix Movie: दुनिया के सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस बार 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज हुई मां-बहन नंबर 1 फिल्म बन चुकी है। इसमें मां का किरदार निभा रही माधुरी को दर्शक अब भी काफी पसंद कर रहे हैं।
'कारा' नंबर 2 पर खिसकी
आपको बता दें कि इस फिल्म के आते ही साउथ सुपरस्टार धनुष की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कारा' पहले नंबर से अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है। 'कारा' 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं, नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' छठे नंबर पर, 'मेग 2: द ट्रेंच' तीसरे और 'गॉडजिला x कोंग: द न्यू एम्पायर' चौथे नंबर पर बनी हुई है।
फिल्म की स्टार कास्ट
बता दें कि मां-बहन फिल्म में माधुरी दीक्षित दो बेटियों के मां का किरदार निभा रही हैं। इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में माधुरी का नाम रेखा है। वहीं उनकी बेटियों जया और सुषमा के किरदार मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा ने निभाया है। फिल्म में रवि किशन भी अहम किरदार में है। रवि किशन फिल्म में माधुरी के पड़ोसी के एक बेहद अहम और मजेदार किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
2 घंटे 7 मिनट की फिल्म
'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसका रनटाइम 2 घंटे 7 मिनट (127 मिनट) है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की कहानी
फिल्म के नाम के मुताबिक माधुरी और उनकी दोनों बेटियां मिलकर कोई न कोई गड़बड़ या 'कांड' करती रहती हैं। लेकिन उस समय गजब हो जाता है जब उनके पड़ोसी के किरदार (रवि किशन) की लाश उनके घर में मिलती है। इसके बाद जो कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगता है, वही इस फिल्म की असली जान है।