Madhuri Dixit Fitness Diet : जैसे - जैसे उम्र बढ़ती है, उसी के हिसाब से खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है. ऐसे में क्या खाना चाहिए क्या नहीं, यह काफी सोच समझकर किया जाता है. यदि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहते हैं तो किसी को अपना रॉल मॉडल बना लीजिए. इससे आपको काफी मदद मिलेगी. वहीं आज के समय में अगर बात करें बॉलीवुड सितारों की तो ऐसे कई हैं जो काफी उम्र होने के बावजूद भी जवान लगते हैं.
ये भ ीपढ़ें : Magnesium supplement : क्या वाकई में मैग्नीशियम सप्लीमेंट हमारी सेहत के लिए चमत्कार का काम करता है? विस्तार से जानें
जिसमें एक हैं माधुरी दीक्षित. जिन्हें धक - धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है. 50 साल की उम्र होने के बावजूद वह बेहद ही खूबसूरत और फिट नजर आती हैं. इसके पीछे उनकी हेल्दी डाइट है जिसके बारे में आज हम बताने वाले हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने बताया कि वह फिट रहने के लिए अपना एक खास ड्रिंक पीती हैं. जिसकी रेसिपी है -
स्टेप 1- सबसे पहले आपको एक मिक्सर में 2 कप फ्रोजन रास्पबेरी, ब्लूबेरी या फिर स्ट्रॉबेरी डालनी है. उसके बाद आधा कप ओट मिल्क, बादाम मिल्क या आप अपनी पसंद का कोई भी मिल्क डाल सकते हैं.
स्टेप 2- इस स्मूदी को प्रोटीन से और भरपूर बनाने के लिए आप 1 चम्मच या आधा स्कूप प्रोटीन पाउडर डाल सकते हैं. उसके बाद सभी को ब्लैंडर में अच्छे से मिक्स कर लें.
स्टेप 3- तो लीजिए तैयार है आपकी हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी. आप इसको सुबह के नाश्ते में पी सकते हैं. या शाम की भूख लगनेपर पी सकते हैं.