लखनऊ। प्रयागराज माघ मेला 2026 का पौष पूर्णिमा का पहला स्नान पर्व जारी है। संगम में दोपहर एक बजे तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा की डुबकी लगा ली है। वहीं, काशी में भी अब तक 5 लाख भक्त गंगा स्नान कर चुके हैं। इसके अलावा अयोध्या, मथुरा, वाराणसी में भी स्नान जारी है।
प्रयागराज में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 1 बजे तक लगभग 18 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। वाराणसी में अब तक 8 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। अयोध्या में 3 लाख, मथुरा में डेढ़ लाख, फर्रुखाबाद-मिर्जापुर में 60 हजार और हापुड़ में 30 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।
प्रयागराज में दोपहर तक 12 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर तक 12 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। वहीं, वाराणसी में 5 लाख, अयोध्या में ढाई लाख, मथुरा में 1 लाख, फर्रुखाबाद-मिर्जापुर में 50 हजार और हापुड़ में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान किया।
काशी में गंगा स्नान करने पहुंच रहे भक्त
पूर्णिमा के स्नान पर काशी में बड़ी संस्खा में लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। तीर्थ पुरोहित राजू तिवारी ने कहा कि काशी में भी पूर्णिमा के स्नान बहुत ज्यादा महत्व है। प्रयागराज के बाद लोग काशी भी पहुंचते हैं। यहां पूजन पाठ और स्नान होता है। यही वजह है कि ठंड को दरकिनार करते हुए लोग गंगा में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।