MJP recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे महाराष्ट्र के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने नई भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्पेट को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 290 पदों को भरा जाएगा। जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के सबसे अधिक 144 पद हैं, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16 पद शामिल हैं। इसके अलावा अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट स्टोरकीपर और अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो ओपन, ऐसे करें सुधार
शैक्षणिक योग्यता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं। कई पदों के लिए डिप्लोमा, 10वीं पास या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री आवश्यक है। तो वहीं कई पदों के लिए B.Com, B.E. या B.Tech की डिग्री अनिवार्य की गई है। इन पदों पर चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके बाद परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देनी होगी, जबकि SC, अनाथ, PWD उम्मीदवारों के लिए फीस 900 रखी गई है। वहीं एक्स-सर्विसमैन को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।