Mahindra New Launch: महिंद्रा ने अपनी सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV 3-डोर थार को नए अवतार और नए नाम Thar OG के साथ साथ बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये रखी है। इस नए मॉडल में कंपनी ने थार के क्लासिक, ऑफ रोड अंदाज को बरकरार रखते हुए इसके डिजाइन, सेफ्टी और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
कैसा है लुक
नई Thar OG के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर इसका फ्रंट हिस्सा पहले के मुकाबले अलग दिखाई देता है। इसमें Thar Roxx जैसी नई LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और 'Thar' की ब्रांडिंग वाली नई ग्रिल दी गई है। फॉग लैंप्स को अब ऊपर की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है और इनमें एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल हुआ है। बंपर का डिजाइन भी पूरी तरह नया है। इस एसयूवी में 19 इंच के आकर्षक डुअल टोन अलॉय व्हील मिलते हैं और पीछे की तरफ स्लिम एलईडी टेललैंप्स और नया रियर बंपर दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
नई थार OG में कंपनी ने केवल डिजाइन पर ही काम नहीं किया है. इसके सुरक्षा और ड्राइविंग से जुड़े फीचर्स में भी बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। गाड़ी में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा खराब रास्तों और ऑफ रोडिंग को आसान बनाने के लिए अलग-अलग टेरेन मोड दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कार बाजार में बड़ा बदलाव! भारत में खत्म हो गया सेडान का जमाना? जानिए क्यों लोग फिर से खरीद रहे हैं छोटी कारें
इंजन और पावर
वहीं इंजन की बात करें, तो नई थार OG में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलेगा। इस बार महिंद्रा ने बड़े डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन दिया है। इससे उन ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प आते हैं, जो थार को अलग-अलग तरह के इस्तेमाल के लिए खरीदना चाहते हैं।