Mahindra Thar Facelift: महिंद्रा अपनी सबसे पसंदीदा लाइफस्टाइल SUV थार को नए और हाई टेक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। नई Thar को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई थार फेसलिफ्ट के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आई है। नई Thar के लुक में बदलाव के साथ इसमें ज्यादा मॉडर्न फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
नया और प्रीमियम लुक
नई थार में महिंद्रा थार रॉक्स की तर्ज पर गोला LED हेडलैंप्स के साथ C-शेप LED DRLs और नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल मिलेगी। फ्रंट ग्रिल को भी मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न डिजाइन मिल सकता है। इसके अलावा साइड प्रोफाइल में बदलाव के तहत 19-इंच के नए अलॉय व्हील्स और रियर में अपडेटेड LED टेललाइट्स दिए जा सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
इसमें सबसे बड़ा बदलाव Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के रूप में देखने को मिल सकता है। इसमें कैमरों और सेंसर्स की मदद से एडैप्टिव, क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग जैसी तकनीकें मिलेंगी, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाएंगी।
यह भी पढ़ें: Budget Automatic Cars: शहर के ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये 4 ऑटोमैटिक कार, कीमत 9 लाख रुपये से भी कम
केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स
फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है। ORVMs के लिए ऑटो-फोल्डिंग फंक्शन और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
इंजन में बदलाव की उम्मीद कम
Thar Facelift के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। कंपनी इसमें मौजूदा 1.5-लीटर टर्बो डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन को आगे भी जारी रख सकती है। ग्राहकों को 4X2 और 4X4 दोनों ड्राइवट्रेन विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
कब होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है।