
Mahindra Thar: देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने जीएसटी स्लैब के बदलाव के बाद अपने वाहनों की कीमत में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। इसी कड़ी में महिंद्रा थार अब पहले से ज्यादा किफायती दामों पर मिल रही है। महिंद्रा का कहना है कि पहले थार रोक्स पर 48% जीएसटी लगता था, लेकिन नए जीएसटी स्लैब के अनुसार अब इस एसयूवी पर केवल 40 % टैक्स लग रहा है। आइए जानते हैं अब इसके किस वेरिएंट को खरीदने पर कितनी बचत होगी।
GST कटौती के बाद थार की कीमतें
महिंद्रा थार रॉक्स के बेस वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन नए जीएसटी स्लैब के बाद इस वेरिएंट पर 81,200 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, थार रॉक्स के MX3 वेरिएंट की शुरूआती कीमत 15.29 लाख रुपये हैं, लेकिन कंपनी ने अब इस पर 1,01,100 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। वहीं, अगर बात करें, थार रॉक्स AX3L वेरिएंट की तो, इसकी कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन कंपनी ने इस वेरिएंट पर 98,300 रुपये की कटौती की है।
इस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बचत
वहीं 5 डोर थार रॉक्स के AX5 L वेरिएंट की शुरूआती कीमत 19.29 लाख रुपये है, लेकिन इस एसयूवी की कीमत में 1,21,600 रुपये की कटौती की गई है। कंपनी ने सबसे ज्यादा कटौती AX7L वेरिएंट पर की है। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये है, लेकिन इस वेरिएंट पर कंपनी 1,32,900 रुपये तक की कटौती कर दी है। थार के इस वेरिएंट को खरीदने पर आपकी सबसे ज्यादा बचत होगी।
22 सितंबर से लागू
इस एसयूवी की 22 सितंबर 2025 के बाद लूट मच सकती है, जिससे इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ सकता है। पहली बार थार खरीदने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कीमतों में यह कटौती ग्राहकों की डिमांड को और बढ़ा सकती है।