Mahindra New Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S लॉन्च करने जा रही है। यह भारत की पहली सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। कंपनी अपनी इस एसयूवी को 27 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। तो आइए जानते हैं कि महिंद्रा XEV 9S में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
एसयूवी के फीचर्स
आपको बता दें कि कंपनी के टीजर में XEV 9S के अपमार्केट केबिन की झलक दिखाई गई है। इस मॉडल में XEV 9e वाला ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक को-पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। साथ ही इसमें एक हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, मेमोरी के साथ वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, और को-ड्राइवर सीट के लिए एक पावर्ड बॉस मोड शामिल हैं।
देती है 650km की रेंज
वहीं, महिंद्रा XEV 9S 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी में 59 kWh से लेकर 79 kWh तक के बैटरी पैक विकल्प देखने को मिल सकते हैं, ये यूनिट्स 231hp और 286hp का पावर प्रोड्यूस करती है। ये दोनों 380Nm का टॉर्क देती है। महिंद्रा की मौजूदा EVs में बड़ा बैटरी पैक 650km से ज्यादा की रेंज देता है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी की ओर से अभी तक इस एसयूवी के कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा XEV 9S एसयूवी की कीमत XEV 9E से ज्यादा होगी। इसकी कीमत 22 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक होने की संभावना है। महिंद्रा XEV 9S ब्रांड की अब तक की सबसे बड़ी और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी।