Mahindra New Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को पहले XUV 700 के नाम से ऑफर किया जाता था, लेकिन अब इसके फेसलिफ्ट के साथ ही इसके नाम में भी निर्माता की ओर से बदलाव कर दिया गया है। टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी से शुरू होगी, जबकि बुकिंग दिसंबर 2025 के मध्य से जारी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी की कितनी कीमत है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कब से शुरू होगी डिलीवरी
आपको बता दें कि Mahindra XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से 24.92 लाख रुपये तक है। इसे कुल 6 वेरिएंट में पेश किया गया है। AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट की डिलीवरी 14 जनवरी से, जबकि AX, AX3 और AX5 वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 में शुरू होगी।
एसयूवी की कीमत
बता दें कि महिंद्रा XUV 7XO को 6 वेरिएंट ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, ऐसे में पेट्रोल मैनुअल में AX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये, AX3 वेरिएंट की कीमत 16.02 लाख रुपये, AX5 वेरिएंट की कीमत 17.52 लाख रुपये और AX7 वेरिएंट की कीमत 18.48 लाख रुपये है. वहीं, डीजल मैनुअल में AX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.96 लाख रुपये, AX3 वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये, AX5 वेरिएंट की कीमत 17.99 लाख रुपये और AX7 वेरिएंट की कीमत 18.95 लाख रुपये, AX7T वेरिएंट की कीमत 20.99 रुपये और AX7L वेरिएंट की कीमत 22.47 लाख रुपये है।
एसयूवी की डिजाइन
Mahindra XUV 7XO के डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसकी लाइटिंग डिजाइन महिंद्र की नई इलेक्ट्रिक कारों जैसे लग रहे हैं। इसमें नए LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, पीछे की तरफ इनवर्टेड L-शेप एलिमेंट्स और फुल-विड्थ लाइट बार दिखाई दिया है। बोनट और टेलगेट पर XUV 7XO की ब्रांडिंग साफ दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: टाटा पंच फेसलिफ्ट जनवरी में इस दिन होगी लॉन्च, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी SUV
एसयूवी के फीचर्स
Mahindra XUV 7XO में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, फ्रंट और रियर वायरलेस चार्जर, मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए SUV में 540-डिग्री पार्किंग कैमरा, लेवल-2 ADAS, TPMS, हाई-बीम असिस्ट और 7 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट की सुरक्षित SUVs में शामिल करते हैं।
एसयूवी के इंजन
Mahindra XUV 7XO में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है, जो 185 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क देता है। डीजल वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मिलते हैं।