माहिरा खान Good News : पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है. माहिरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी जानकारी
माहिरा खान ने अपनी तस्वीरों के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं. इस खास अनाउंसमेंट के बाद उनके चाहने वालों के बीच खुशी का माहौल है. फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें आने वाले नन्हे मेहमान के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
41 साल की उम्र में बनेंगी दूसरी बार मां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिरा खान 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस की जिंदगी में यह नया पड़ाव बेहद खास माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी ज्यादा निजी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है.
पहले भी रह चुकी हैं मां
माहिरा खान की निजी जिंदगी की बात करें तो वह पहले भी मां बन चुकी हैं. उनका एक बेटा है. अब दूसरी बार मां बनने की खबर के बाद उनके परिवार और फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है.
माहिरा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से चर्चा में हैं. फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.