
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेघाखेड़ी में दो दिन पूर्व वाॅलीबॉल खेलने के दौरान पाइंट को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के अनुसार वॉलीबॉल के खेल के दौरान बाॅल के आउट या राइट होने को लेकर खिलाड़ियों में आपस में विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर जाकर दूसरे युवक पारस की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी
दो दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेडी में वॉलीबॉल खेलने को लेकर हुए विवाद में पारस की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल सम्प्रेक्षण गृह में भेज दिया था। इस मामले में सागर उर्फ एकांश निवासी मेघाखेडी फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।