Major Administrative Reshuffle in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 अप्रैल को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए। यह कदम कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में कई अधिकारियों को जिलों से हटाकर विशेष इकाइयों जैसे सीआईडी, एटीएस और पीएसी में भेजा गया है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। इससे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार के इस निर्णय से कई जिलों में प्रशासनिक समीकरण बदलेंगे और स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की निगरानी को नया रूप मिलेगा। खासतौर पर कमिश्नरेट सिस्टम वाले शहरों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती पर जोर दिया गया है।
यह भी देखेंःऊधमपुर बस हादसा: खतरनाक मोड़ पर मौत का तांडव, 15 लोगों की गई जान
तबादला सूची-
मनोज कुमार गुप्ता (हमीरपुर → पीटीसी सीतापुर)
अरविंद कुमार वर्मा (चित्रकूट → हमीरपुर)
अखंड प्रताप सिंह (सुल्तानपुर → 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी)
ब्रज नारायण सिंह (लखनऊ कमिश्नरेट → सुल्तानपुर)
चिरंजीव मुखर्जी (सीआईडी लखनऊ → कमिश्नरेट प्रयागराज)
हरि राम यादव (देवरिया → कमिश्नरेट प्रयागराज)
अलका (सीआईडी मेरठ → कमिश्नरेट आगरा)
आलोक दुबे (पीएसी मेरठ → सीआईडी सेक्टर मेरठ)
श्रेष्ठा ठाकुर (बागपत → एटीएस लखनऊ)
मुकेश प्रताप सिंह (सीआईडी मुख्यालय लखनऊ → 43वीं वाहिनी पीएसी एटा)
हितेंद्र कृष्ण (वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ → सीआईडी मुख्यालय लखनऊ)
मुकेश चंद्र उत्तम (श्रावस्ती → विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय प्रयागराज)
चंद्रकेश सिंह (पीटीसी सीतापुर → श्रावस्ती)
मनोज कुमार यादव (मथुरा → 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा)
राजेश कुमार तिवारी (मुरादाबाद → मथुरा)
अभय कुमार मिश्र (सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ → कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर)
एस.एन. वैभव पांडेय (सहारनपुर → सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ)
उमेश कुमार यादव (सीआईडी बरेली → सीआईडी प्रयागराज)
रफीक अहमद (44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ → सीआईडी गोरखपुर)
सलोनी अग्रवाल (कमिश्नरेट गाजियाबाद → 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ)
वरुण कुमार सिंह (अलीगढ़ → कमिश्नरेट गाजियाबाद)
स्वतंत्र कुमार सिंह (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर → यथावत)
संजय वर्मा (कानपुर देहात → बलिया)
नवीना शुक्ला (मेरठ → एएनटीएफ ऑपरेशन लखनऊ)
संतोष कुमार सिंह-चतुर्थ (मेरठ → इटावा) सहित अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।