Google Search Update: गूगल अपने सर्च इंजन में एक नया और अहम अपडेट करने जा रहा है। अब जब आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे, तो AI द्वारा दिए गए जवाबों के साथ-साथ उन वेबसाइटों और खबरों के लिंक भी ज्यादा प्रमुखता से दिखाई देंगे, जहां से वह जानकारी ली गई है। बता दें कि गूगल का यह कदम उन न्यूज पब्लिशर्स और वेबसाइटों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिनकी व्यूअरशिप AI सर्च के आने से प्रभावित हो रही थी।
क्या है नया अपडेट
पहले AI से तैयार जवाब के अंत में ही वेबसाइटों के लिंक मिलते थे। अब ये लिंक जवाब की पंक्तियों और पैराग्राफ के बीच में भी ज्यादा साफ और ऊपर दिखाई देंगे। इसके अलावा गूगल अपने लिंक कैरोसेल फीचर को अब दुनिया भर से लागू कर रहा है। इसमें AI ओवरव्यू के ठीक नीचे खबरों की हेडलाइन और फोटो के साथ लिंक दिखाई देंगे, ताकि यूजर एक क्लिक में पूरी खबर पढ़ सके।
पसंदीदा वेबसाइटों को प्राथमिकता
गूगल का एल्गोरिदम अब उन वेबसाइटों के आर्टिकल को ज्यादा तरजीह देगा, जिन्हें यूजर पढ़ना पसंद करता है। इसके अलावा AI जवाबों में सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन फोरम की बातें भी शामिल होंगी।
गूगल ने क्यों उठाया यह कदम
जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच न्यूज और अन्य कंटेंट वेबसाइटों पर जाने वाले ट्रैफिक में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। पब्लिशर्स की इस चिंता और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए गूगल ने तुरंत जानकारी देने और ओरिजिनल सोर्स तक यूजर को पहुंचाने के बीच संतुलन बनाने के लिए यह बदलाव किया है।
यूजर्स की पसंद के हिसाब से दिखेंगी खबरें
सही और सटीक जानकारी के मुख्य स्रोत पहुंचना अब और आसान हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नए अपडेट से न्यूज पोर्टल्स और ब्लॉग्स पर रुक चुका ट्रैफिक फिर से लौटने लगेगा। इसके अलावा गूगल का एल्गोरिदम उन वेबसाइटों के आर्टिकल को प्रेफरेंस दे सकेगा, जिन्हें यूजर पहले अपनी पसंदीदा सोर्स के रूप में चुन चुका है।
यह भी पढ़ें: क्या AI को गाली देने पर बैन हो जाएगा अकाउंट? Anthropic ने Claude के लिए बनाई सख्त पॉलिसी
Google ने कब शुरू किए AI सर्च फीचर?
Google ने मई 2024 में AI Overviews लॉन्च किया था और मार्च 2025 में AI Mode यूजर्स को सर्च पेज पर ही अपने सवालों के सीधे जवाब मिलने लगे थे। इसके चलते यूजर्स किसी वेबसाइट पर क्लिक करके अंदर नहीं जा रहे थे।