
पाकिस्तान लगातार कंगाली की ओर बढ़ रहा है। यहां से बड़ी-बड़ी कंपनियां पाकिस्तान से अपना बिजनेस समेटकर निकल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बाहर जाने को लेकर इस्लामाबाद की चिंता बढ़ा दी है। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नियामक बाधाओं ने इन कंपनियों के लिए देश में काम करना कठिन हो गया है।
पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने देश छोड़ने का जिक्र किया है। आपको बता दें कि आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां 24 करोड़ से ज्यादा लोग निवास करने हैं। इसके बाद ये कंपनियां देश छोड़ रही हैं।
इन कंपनियों ने पाकिस्तान से अपनी दुकान समेटी
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान से खुद को समेट लिया है। इसके बाद यामाहा और फिर हालिया अपडेट में प्रॉक्टर एंड गैंबल भी पाकिस्तान को अलविदा कह दिया है। इसके अलावा उबर और फाइजर ने भी पाकिस्तान को छोड़ने का बना लिया है।
कंपनियों का बाहर जाना वैश्विक रणनीतियों का हिस्सा
विश्लेषकों का कहना है कि कुछ कंपनियों का बाहर जाना वैश्विक रणनीतियों से जुड़ा हुआ है। कुछ कंपनियां बेहतर आर्थिक पैमाने को लेकर दुबई या सिंगापुर जैसे क्षेत्रीय केंद्रों में स्थानांतरित होने की संभावना है। ये फैसले अभी भी पाकिस्तान के कारोबारी माहौल में अविश्वास प्रस्ताव को दिखाता है। यहां पर भारी कर मुनाफे को कंम करते हैं। इस तरह से मुनाफे की वापसी में बाधा आती है। इसकी वजह आर्थिक अस्थिरता, अनियंत्रित मुद्रास्फीति, मुद्रा अवमूल्यन, नीतिगत अराजकता और सुरक्षा संबंधी मामले हैं।