NEET UG RE-EXAM: नीट यूजी री-एग्जाम देश भर में सकुशल सपन्न हो गया है। लेकिन इसी बीच बिहार के लखीसराय जिले में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका पर प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लखीसराय में 9 'मुन्नाभाई' सहित 30 लोगों को पकड़ा गया है। नीट री-एग्जाम के दौरान अलग-अलग सेंटरों से इन सभी संदिग्धों को दबोचा गया है। शुरूआती जांच में समाने आया है कि ये सभी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे।
9 संदिग्ध हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, 3 विद्यालयों से इन 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार सभी लोग दूसरे जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिली जानकारी के बल पर पुलिस अब अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस गैंग में कई लोग शामिल हो सकते हैं।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
इन लोगों पर शक तब हुआ जब डॉक्यूमेंट और अन्य वेरिफिकेशन के दौरान फोटो और उंगलियों के निशान नहीं मिल रहे थे। इसके बाद इन पर कार्रवाई शुरू हुई। ये सभी दूसरे की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Re-Evaluation Result: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
21 जून हो हुई नीट यूजी री-परीक्षा देश के 564 शहरों में हुई। परीक्षा सेंटरों तक पेपर पहुंचाने का जिम्मा सेना का था। सभी सेंटरों की निगरानी AI से की जा रही थी। सभी केद्रों पर जैमर का इस्तेमाल किया गया था और कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
तैनात थे 2 लाख सुरक्षाकर्मी
देश के अलग-अलग शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करीब 2 लाख सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था। साथ ही 6669 ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए थे।