BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच अपने व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी है। दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसके लिए स्टील वैल्यू चेन को विकसित करने और नए लॉजिस्टिक रूट बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
कृषि और फर्टिलाइजर
इस मुलाकात में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और न्यूक्लियर फ्यूल साइकिल के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमित बना सकते हैं। इसके अलावा फर्टिलाइजर सेक्टर में संयुक्त उद्यम स्थापित करने की योजना है।
भारतीय युवाओं के लिए रोजगार
रुस में कुशल कार्यबल की मांग को पूरा करने के लिए एक विशेष मोबिलिटी समझौते पर विचार किया जा रहा है, जिससे भारतीय युवाओं को रूस में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर में भी दोनों देश मिलकर बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें: Trump की Tariff धमकियों के बीच BRICS पर भारत का बड़ा दांव, व्यापार बढ़ाने का दिया नया मंत्र
औद्योगिक और B2B सहयोग
भारतीय कंपनियों की रूसी बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए नए व्यापारिक अवसर तैयार किए जा रहे हैं। भारत में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए रूस के इनोप्रोम इवेंट के आयोजन पर भी सहमति बन सकती है। भारतीय कंपनियों की रूसी बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए नए बी2बी मौके तैयार किए जा रहे हैं।