Internship For Students: लद्दाख में छात्रों और युवाओं के लिए इंटर्नशिप का एक अच्छा अवसर सामने आया है। लद्दाख प्रशासन ने एलजी युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत 2,000 पदों पर पेड़ इंटर्नशिप के लिए आवेदन मंगवाए हैं। यह इंटर्नशिप 25 सरकारी विभागों में कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआती हो गई है। इस योजना की शुरुआत लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा Zhabstoke Ladakh यूथ इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च करके की गई है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
आपको बता दें कि इस इंटर्नशिप में 2000 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने की होगी। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को 3 महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। इंटर्नशिप पूरी होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने 5 हजार का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
जरूरी तारीखें
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 5 सितंबर तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा। वहीं इंटर्नशिप की शुरुआत 17 सितंबर से होगी।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट internship.ladakh.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'Apply for Internship' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
4. अपनी रुचि और स्किल के हिसाब से पसंदीदा विभाग का चयन करें।
5. फॉर्म में दी गई जानकारी जांचें और सबमिट कर दें।