Agnipath Scheme Big Change: अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि द्वारा की गई जानकारी के अनुसार 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को अब 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इससे लाखों अग्निवीर जवानों को फायदा होगा। कार्यकाल विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन-भत्ता भी मिलेगा।
‘सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता खोल दिया’
इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है।
https://twitter.com/PTI_News/status/2117912238199865618
2 साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा
4 साल की शुरुआती सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब सीधे बाहर करने के बजाय 2 साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। 2 साल की यह विस्तार अवधि पूरी होने के बाद जो अग्निवीर सेना में बने रहने के इच्छुक होंगे, उनका पुनः मूल्यांकन किया जाएगा और तय चयन प्रक्रिया के तहत उन्हें रक्षा बलों में स्थायी रुप से शामिल किया जाएगा।
2022 को शुरू की गई अग्निपथ स्कीम
जून 2022 में शुरू हुई अग्निपथ योजना के तहत पहले बैच के 4 साल पूरे होने वाले है। जमीनी स्तर और सैन्य कमांडरों से मिल प्रदर्शन मूल्यांकन में अग्निवीरों का काम बहुत ही सकरात्मक और सराहनीय पाया गया है। जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाना है। पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौटेंगे।
हालांकि, इस अपडेट की गई योजना के तहत, बाकी 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा। यह दो साल की अवधि पूरी होने पर जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल कर लिया जाएगा।
युवाओं में बढ़ेगा भरोसा
बता दें कि अग्निपथ स्कीम शुरू होने पर पर 4 साल की नौकरी को लेकर भारी बवाल मचा था।. बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में युवाओं ने भारी विरोध-प्रदर्शन किया था. लेकिन धीरे-धीरे चीजें सामान्य हुई। यह फैसला युवाओं के बीच योजना की स्वीकार्यता और सेना के प्रति उनके भरोसे को और मजबूत करेगा।