मैक्सिको में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एक प्राइवेट जेट विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक बिल्डिंग से टकरा गया। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। विमान अकापुल्को से उड़ान भरकर टोलुका जा रहा था, तभी तकनीकी कारणों से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। हालांकि, विमान एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश में पास की एक व्यावसायिक इमारत की लोहे की छत से टकरा गया।
मेटल छत से टकरा गया
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पायलट विमान को एक फुटबॉल मैदान पर उतारने का प्रयास हो रहा था। मगर विमान पास की एक इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की मेटल छत से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उसमें आग लग गई। इससे स्थिति और गंभीर हो गई.
ये भी पढ़ें: नेपाल में 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने पर रोक हटी, पर्यटकों को बड़ी राहत
एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
सैन माटेओ एटेंको की मेयर आना मुनिज ने मीडिया को जानकारी दी कि आग के कारण आसपास के करीब 130 लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दमकल विभाग, एंबुलेंस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू किया। अफसरों के अनुसार, पता लगाया जा रहा है कि विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की आवश्यकता क्यों पड़ी। क्या हादसा तकनीकी खराबी मौसम या मानवीय चूक के कारण हुआ। जांच पूरी होने के बाद मृतकों की पहचान हादसे की असली वजह सामने नहीं आई।