लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। खनन, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, सहकारिता, राजस्व और विश्वविद्यालयों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है। जिलों में अपर जिलाधिकारी और नगर निकायों में भी अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।
आईएएस माला श्रीवास्तव से सचिव, खनन का दायित्व वापस ले लिया गया है। हालांकि वह निदेशक, खनन के पद पर बनी रहेंगी। उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव, खनन बनाया गया है। वह इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम थे। पंचायती राज के निदेशक अमित सिंह को प्रबंध निदेशक, प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। हरिप्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली है। वह अब तक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे।
जे. रीभा को चिकित्सा आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह विशेष सचिव और अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर थीं। राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, आवास विकास परिषद बनाया गया है। वह लखनऊ के अपर जिलाधिकारी थे। नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन और डॉ. चंद्रभूषण को उत्तर प्रदेश राजस्व एवं प्रशासनिक अकादमी का अपर निदेशक बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा, ध्रुव खाड़िया को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर बनाया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य, राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रकाश बिंदु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा, अर्चना गहरवार को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और रीना सिंह को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया है।
पीसीएस अफसरों को भी मिली नई तैनाती
पीसीएस अधिकारियों में चंद्रेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है। ज्ञानेंद्र विक्रम को ललितपुर के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर और राजेश कुमार को उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, मेरठ बनाया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकरनगर के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर और अमित गुप्ता को प्रतीक्षारत से कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाया गया है।
विजय शंकर को बिजनौर के उपजिलाधिकारी से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर और अभिनव कन्नौजिया को अमेठी के उपजिलाधिकारी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त बनाया गया है। बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन तथा प्रेम चंद्र मौर्य को जालौन से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ बनाया गया है।
रामजी मिश्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उप निदेशक से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ और राजेंद्र कुमार को गाजियाबाद के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई बनाया गया है। प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को हरदोई से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद तथा बृजेश कुमार त्रिपाठी को दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का उप निदेशक, किंशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ से प्रतीक्षारत और संगीता देवी को मुरादाबाद की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ बनाया गया है। गंभीर सिंह को आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर और नरेंद्र सिंह को मंडी परिषद के उप निदेशक से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
आदित्य कुमार प्रजापति को प्रतापगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ, अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से मंडी परिषद का उप निदेशक और मयंक कुंडू को हरदोई के उपजिलाधिकारी से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद बनाया गया है।