.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daf48eb29-70a5-4658-88ca-22f19a2096a7&w=3840&q=75)
Road Accident in Etah: एटा में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब आगरा से खाटू श्याम धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चलते वाहन का टायर पंचर होने से संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई। कार में मौजूद यात्रियों में एक मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए।
मासूम की हालत नाजुक
हादसे में घायल मासूम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अन्य चार श्रद्धालुओं को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार पुलिस अस्पताल एटा में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ेंःBanks closed 15 days in September: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, नवरात्रि से दुर्गा पूजा तक रहेगा असर
पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एटा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पुलिस अस्पताल एटा भिजवाया गया। हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। श्रद्धालु आगरा से मनोना धाम होते हुए खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बीच रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया।