हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी एक व्यक्ति की हैदराबाद में मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन की शिकायत पर डीएम के आदेश पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवास विकास कालोनी निवासी गालिब खां ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसका भाई अमजद खान बुलंदशहर रोड निवासी स्थित एक व्यक्ति की यहां 9-10 साल से नौकरी करता आ रहा ता। आरोपी का पत औझड़ी का देशभर में बहुत बड़ा कारोबार है। उसका भाई आरोपी के अमजद पतऔझड़ी (ओमासम) के जलपट्टी हैदराबाद स्थित गोदाम में बतौर चैकर (सलैक्टर) का काम करता था। 28 नवंबर को कुछ पतऔझड़ी का ट्रक गोदाम जलपट्टी हैदराबाद में उतरा था। उसके भाई ने वह माल चोरी का बताया था। इस बात से चिढ़कर आरोपी फैक्ट्री स्वामी एवं उसके दो लड़कों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। अमजद को आरोपी मृत अवस्था में लेकर आए थे।
आरोपियों ने बताया कि भाई अस्पताल में भर्ती था और उन्हें गुमराह करने के लिए फर्जी कागजात भी दिखाए। जब आरोपी उसके भाई को यहां लेकर आया तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। इस पर आरोपियों ने बताया कि किसी से झगड़ा होने पर यह चोट आई है। आरोपियों ने आर्थिक मदद करने व अमजद की तनख्वाह देते रहने का आश्वासन दिया था। 3 दिसंबर को उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि उनका भाई उनके ऊपर चोरी का उलजाम लगा रहा था। उन्होंने मारपीट कर हापुड़ लाने लगे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोई आर्थिक मदद और तनख्वाह नहीं देंगे। पीड़ित ने डीएम से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई।
डीएम अभिषेक पांडेय ने एसडीएम सदर और सीओ को मामले की जांच सौंप कर रिपोर्ट मांगी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ईला प्रकाश, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। जहां पुलिस व प्रशासन के अफसरों की मौजूदी में कब्र को खुदवाकर उसमें से शव को निकलवाया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।