ISIS-linked terrorists arrested: गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के और एक हैदराबाद का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, ये सभी देशभर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे और हथियारों की अदला-बदली के लिए गुजरात पहुंचे थे। एटीएस पिछले एक साल से इन पर निगरानी रखे हुए थी और सही समय पर कार्रवाई कर इन्हें दबोच लिया गया।
ISIS नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा
पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ISIS से संपर्क में थे और भारत के कई हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। एटीएस को इनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिले हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इनके नेटवर्क और दूसरे साथियों तक पहुंचा जा सके। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इन्हें फंडिंग और ट्रेनिंग कहां से मिल रही थी।
यह भी पढ़ेंःMajor change in Pakistan: आर्मी चीफ आसिम मुनीर को मिलेगा संवैधानिक दर्जा, बढ़ेंगी शक्तियां
जम्मू-कश्मीर में भी चला आतंक विरोधी अभियान
इधर, जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कुलगाम जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हथियारों के पुर्जे, मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों का कहना है कि पाकिस्तान और पीओके से सक्रिय आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि देशभर में फैल रहे आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।