TN Student Protest Ban Lifted: तमिलनाडु की विजय सरकार ने छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में हिस्सा लेने से जुड़ा अपना पिछला फैसला वापस ले लिया है। बता दें, सरकार ने 14 अगस्त को एक आदेश जारी किया था, जिसमें छात्रों को कॉकरोट जनता पार्टी और वामपंथी दलों के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए थे। अब इस आदेश को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
19 अगस्त को वापस लिया गया फैसला
शिक्षा विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर सिंथिया सेल्वी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त का आदेश बुधवार 19 अगस्त को वापस ले लिया गया है। यानी अब छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने वाला यह निर्देश लागू नहीं रहेगा।
क्या था पुराना आदेश
बता दें, 14 अगस्त को सभी यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार, शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए थे कि वे छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने के लिए कदम उठाएं। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को मिलकर इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
CJP ने सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की थी
आदेश जारी होने के बाद CJP ने इसका विरोध किया था। CJP और सौरव दास ने इस कदम को गैर संवैधानिक बताया था और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की थी। CJP के प्रवक्ता सोरव दास ने कहा था कि कोई भी सरकार किसी व्यक्ति के विरोध करने के अधिकार पर रोक नहीं लगा सकती, उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने का अधिकार है।
यह भी पढ़ें: UPTET Result 2026: यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया था
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद राज्य में चल रहे नीट विरोधी प्रदर्शनों के बीच शुरू हुआ था। CJP और लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन नीट को खत्म करने की मांग को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं। ऐसे में छात्रों को इन प्रदर्शनों से दूर रखने का सरकार का आदेश राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया था। हालांकि, अब आदेश वापस लिए जाने के बाद सरकार ने अपना रुख बदल दिया है। 14 अगस्त के आदेश को रद्द करने के इस नए कदम को सरकार के रुख में आए बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।