.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D881de483-5b69-4e1f-915f-931373d0b9b7&w=3840&q=75)
Curd from Chilli : भारत में दही का उपयोग लगभग हर घर में होता है. चाहे वह भोजन का हिस्सा हो या फिर किसी पारंपरिक व्यंजन का स्वाद बढ़ाने का तरीका. दही न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. आमतौर पर लोग बाजार से दही खरीदते हैं या पुराने दही से ही नया दही जमाते हैं। लेकिन अगर आपके पास दही की जामन न हो, तब क्या किया जाए? ऐसे में एक पुरानी घरेलू तरकीब है. हरी मिर्च से दही जमाना। यह एक प्राकृतिक और आसान तरीका है जिससे आप बिना किसी जामन के भी ताज़ा और गाढ़ा दही घर पर बना सकते हैं.
सामग्री:
दूध – 500 मि.ली. (या आवश्यकता अनुसार)
हरी मिर्च – 2 से 3 (ताज़ी और डंठल सहित)
विधि:
1. सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और फिर हल्का गुनगुना होने दें। ध्यान रखें कि दूध ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म न हो, सिर्फ हल्का गुनगुना होना चाहिए, ताकि जमने की प्रक्रिया शुरू हो सके.
2. अब हरी मिर्च को धोकर उसका ऊपरी डंठल (जहां से वह पेड़ से जुड़ी होती है) काटे बिना ही दूध में डालें। इस हिस्से पर प्राकृतिक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो दूध को जमाने में मदद करते हैं.
3. हरी मिर्च को दूध में 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें। गर्मी के मौसम में दही जल्दी जम जाता है, जबकि सर्दी में थोड़ा अधिक समय लग सकता है.
4. जब दही जम जाए, तो हरी मिर्च को निकाल लें और दही को फ्रिज में ठंडा करके उपयोग करें.
ध्यान देने योग्य बातें:
दूध को सही तापमान पर जमाना जरूरी है। बहुत गरम दूध में बैक्टीरिया मर सकते हैं और ठंडे दूध में दही नहीं जमेगा. ताज़ी हरी मिर्च का उपयोग करें और उसके डंठल को न हटाएं. अगर पहली बार में दही थोड़ा पतला जमे, तो घबराएं नहीं। अगली बार उसी दही से नया दही जमाने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं. हरी मिर्च से दही जमाना न सिर्फ एक पारंपरिक और प्राकृतिक तरीका है, बल्कि तब भी बहुत काम आता है जब घर में दही की जामन न हो। यह तरीका बिलकुल सुरक्षित और रसायन-मुक्त होता है। तो अगली बार जब आपके पास दही खत्म हो जाए, तो हरी मिर्च की मदद से घर पर ही ताज़ा दही बनाना जरूर आजमाएं!