Besan ke Modak : गणेशोत्सव के मौके पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है. आमतौर पर चावल के आटे से बने पारंपरिक मोदक घरों में तैयार किए जाते हैं, लेकिन अगर इस बार आप बप्पा के लिए कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो बेसन के मोदक एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इनका स्वाद हल्का कुरकुरा और बेहद स्वादिष्ट होता है.
बेसन के मोदक में आएगा मिठाई जैसा स्वाद
बेसन से तैयार होने वाले मोदक का स्वाद आम बेसन की मिठाइयों से काफी अलग होता है. इसमें मावा की स्वादिष्ट स्टफिंग डालने से मिठास और क्रीमी टेक्सचर बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और बाजार से मिठाई लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
ऐसे तैयार करें बेसन के मोदक
सबसे पहले बेसन को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. बेसन की खुशबू आने और रंग हल्का बदलने तक इसे लगातार चलाते रहें. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार घी डालकर कुछ देर और भूनें. मिश्रण तैयार होने पर इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
अब अलग पैन में मावा को हल्का भून लें. इसमें बारीक पिसी चीनी, इलायची पाउडर और पसंद के अनुसार कटे हुए मेवे मिला सकते हैं. तैयार मावा मिश्रण को ठंडा कर लें. इसके बाद बेसन के मिश्रण को मोदक के आकार में तैयार करें और बीच में मावा की स्टफिंग भर दें. ऊपर से मेवों से सजाकर इन्हें सर्व करें। इस तरह तैयार बेसन के खस्ता मोदक गणेशोत्सव में बप्पा के भोग के लिए स्वादिष्ट और अलग मिठाई बन सकते हैं.