Daal ki Dish : उत्तर प्रदेश के पारंपरिक खान-पान में कई ऐसी देसी रेसिपी शामिल हैं, जिनका स्वाद आज भी लोगों को घर के पुराने दिनों की याद दिलाता है। दाल का करायल भी ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए प्याज, लहसुन और टमाटर की जरूरत नहीं पड़ती.
साधारण सामग्री से बनेगी स्वादिष्ट डिश
दाल का करायल बनाने के लिए दाल, बेसिक मसाले और कुछ घरेलू सामग्री की जरूरत होती है. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी अच्छी हो सकती है, जो बिना प्याज-लहसुन वाला खाना पसंद करते हैं.
सबसे पहले दाल तैयार करें
इसके लिए अपनी पसंद की दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ समय के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को पकाकर अच्छी तरह मैश कर लें। दाल की consistency ऐसी रखें कि वह न बहुत पतली हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ी.
मसालों से आएगा देसी स्वाद
अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा और जरूरत के अनुसार साबुत मसाले डालें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया जैसे मसाले डालकर हल्का भूनें। मसालों को जलने से बचाने के लिए आंच धीमी रखें.
दाल को मसाले में मिलाएं
तैयार मसाले में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए। जरूरत के अनुसार नमक और पानी डालकर इसकी consistency ठीक की जा सकती है.
गरमागरम परोसें
दाल का करायल तैयार होने के बाद इसे गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है. ऊपर से थोड़ा घी डालने से इसका स्वाद और बढ़ सकता है। बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के बनने वाली यह देसी रेसिपी सादगी में भी भरपूर स्वाद देती है.