Malai Kofta Recipe : रेस्टोरेंट में मिलने वाला मलाई कोफ्ता ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. नरम कोफ्ते और मलाईदार ग्रेवी का स्वाद खाने को खास बना देता है। अगर आपका भी मन घर पर कुछ स्पेशल बनाने का हो रहा है, तो आप बिना बाहर जाए आसानी से मलाई कोफ्ता तैयार कर सकते हैं। सही सामग्री और आसान तरीके से बनाई गई यह डिश लंच या डिनर को खास बना सकती है.
कोफ्ते बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। इसके लिए उबले हुए आलू, पनीर, थोड़ा कॉर्नफ्लोर, नमक और अपनी पसंद के मसाले लिए जा सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे गोले बना लें। अब इन्हें हल्के गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. कोफ्तों को ज्यादा तेज आंच पर तलने से वे बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकते हैं, इसलिए मध्यम आंच रखना बेहतर रहेगा.
ऐसे तैयार करें मलाईदार ग्रेवी
ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर, काजू, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले प्याज और मसालों को हल्का भूनकर इसमें टमाटर डालें। मिश्रण नरम होने के बाद इसे ठंडा करके पीस लें। अब पैन में थोड़ा तेल या घी डालकर तैयार पेस्ट को अच्छी तरह पकाएं.
इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वाद के अनुसार नमक डालें. ग्रेवी को कुछ देर पकाने के बाद इसमें थोड़ा फ्रेश क्रीम या मलाई डालें. इससे इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाएंगे.
आखिर में डालें कोफ्ते
जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए और उसमें मलाई का स्वाद आ जाए, तब गैस धीमी कर दें. सर्व करते समय कोफ्तों को ग्रेवी में डालें और ऊपर से थोड़ी क्रीम या हरा धनिया डालकर सजाएं. इसे रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है। इस तरह घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता तैयार हो जाएगा.