Mamta Kulkarni On Amir Khan: ममता कुलकर्णी 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थी, उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्म और स्टार्स संग काम किया है। लेकिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ साध्वी बनने का फैसला किया और श्रीयामायी ममतानंद गिरि बन गईं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मी करियर के दिनों को याद करती नजर आईं। ममता ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों को लेकर खुलकर बात की।
अपने रिश्तों पर बेबाक बयान दिया
आपको बता दें कि ममता ने अपने पुराने फिल्मी दिनों को याद करते हुए सुपरस्टार आमिर खान और शाहरुख खान के साथ अपने रिश्तों पर बेबाक बयान दिया। ममता ने खासतौर पर आमिर खान के साथ फिल्म बाजी की शूटिंग के अनुभव शेयर किया और बताया आमिर खान उनके बेडरूम में आते थे और कपड़े बदलते थे।
हम सब एक परिवार की तरह रहते थे
ममता ने बताया कि पहले वैनिटी वैन्स ज्यादा नहीं होती थी और एक्टर्स एक दूसरे का घर यूज करते थे। फिल्म बाजी के दौरान आमिर खान उनके घर आते थे और उनके बेडरूम में जाकर कपड़े चेंज करते और फिर पैकअप के बाद उनके किचन में जाकर चाय बनाते थे। उस समय हम सब एक परिवार की तरह रहते थे।
यह भी पढ़ें: सलमान खान से रोहित शेट्टी तक: बॉलीवुड के लिए खौफ का नाम क्यों बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
"मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं"
ममता ने आगे बताया कि "मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैंने 90 के दशक में काम किया। मैंने आमिर, शाहरुख खान के साथ काम किया, हमने कभी एक दूसरे का धर्म नहीं देखा हैं। हम एक-दूसरे के घरों में बैठते थे, साथ में कुकिंग करते थे। वहां सिर्फ इंसानियत और दोस्ती थी, मजहब की दीवारें नहीं थीं।"
एआर रहमान पर बोलीं ममता
वहीं, एआर रहमान के इंडस्ट्री में धर्म को लेकर भेदभाव वाले कमेंट पर ममता ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में अब काफी बदलाव भी आ गए हैं। कई ऐसे सिंगर्स हैं, जो बिना काम के हैं, जबकि उनके पास बहुत टैलेंट है।