
परीक्षितगढ़ थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कातिलाना हमले की घटना में सात महीने से फरार चल रहा था। सीओ सदर देहात आशुतोष कुमार ने बताया, शुक्रवार देर रात एसएसपी डा. विपिन ताडा के आदेश पर वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया था।
इसी दौरान स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि 26 फरवरी को परीक्षितगढ़ थाने के मोहल्ला पूठी में दो युवकों पर कातिलाना हमले का आरोपी मोनू निवासी रामनगर गांव थाना परीक्षितगढ़ गंगानगर स्थित नवकार वाटिका के सामने विवेक भाटी के ऑफिस में है।
आरोपी को जेल भेज दिया
सूचना के आधार पर स्वाट व परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर मोनू को वहां से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर देहात में बताया, इस मुकदमे तीन आरोपियों को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मोनू फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया।