मेरठ। आम के बाग में टूटी पड़ी 11 हजार की बिजली की लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति बाग में अपने बेटे के साथ काम कर रहे है। अचानक हुई घटना देख बेटे ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम रहे लोग भागकर आए और डंडें से तार को हटाया। परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
किठौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मौसमखानी निकट नंगली गांव निवासी रईसुदीन अपने बेटे सोहेल के साथ आम के बाग में कार कर रहे थे। अचानक उनका पैर जमीन पर पड़े ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार पर पड़ गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम रहे लोग मौके पर पहुंचे और डंडें से लाइन को हटाया। घटना पता गांव में चलते ही अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना की जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए शांत किया। वहीं मृतक की पत्नी अफसाना ने बताया जमीन पर पड़े तार को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ से कई बार शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
पत्नी ने इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह से बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई की जाती तो उनके पति की जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी रईसुदीन के घर पहुंचे। उन्होंने अफसाना को तत्काल 50 हजार रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही, विभाग ने परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। परिजनों ने पुलिस को लिखित में देकर कानूनी कार्रवाई से इंकार किया।