मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में विलासपुर कट के पास कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। देर रात्रि गांव विलासपुर निवासी माखन सिंह अपनी साइकिल पर सवार होकर शहर से अपने गांव लौट रहा था। रात्रि में विलासपुर कट पर अज्ञात कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल की मौके पर मौत हो गयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है। पिछले दो तीन महीने में बिलासपुर कट अनेक एक्सीडेंट हो चुके हैं और यहां पर बेकाबू ट्रक भी एक बार कई वाहनों को उड़ा चुका है और इस क्षेत्र को नेशनल हाईवे 58 का दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पोर्ट माना जाता है।
डीएम के निर्देश पर इसे बंद भी कर दिया गया था, लेकिन इससे कई गांवों के लोग आवागमन से प्रभावित हुए तो जनभावनाओं को देखते हुए इस कट को खोला गया। हालांकि, प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दावा किया था कि इस ओवरब्रिज को एनएचएआई ने स्वीकृति दे दी है, लेकिन अभी तक एनएचएआई की ओर से कोई काम शुरू नहीं हुआ है।