
17 children hostage: मुंबई के पवई इलाके स्थित 'रॉ स्टूडियो' में गुरुवार दोपहर एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने 17 बच्चों, 1 सीनियर सिटिजन और 1 सिविलियन को बंधक बना लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने फोर्सफुली किया रेस्क्यू ऑपरेशन
बच्चों को वेब सीरीज़ के ऑडिशन के बहाने स्टूडियो में बुलाया गया था, जहां आरोपी ने उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने स्टूडियो में प्रवेश किया। पुलिस ने बाथरूम के रास्ते से दाखिल होकर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान कुछ केमिकल पदार्थ और एक एयर गन भी बरामद हुई।
यह भी देखेंःLado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 1 नवंबर को, जानें क्या करें पैसा पाने के लिए
जांच जारी है
बच्चों की उम्र 4 से 5 साल के बीच थी, और उनमें कई छोटी लड़कियां भी शामिल थीं। पुलिस अब इस घटना की पूरी जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी रोहित आर्य ने बंधक बनाने से पहले एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने किसी बड़े धन या राजनीतिक मुद्दों की बजाय नैतिक और सैद्धांतिक मुद्दों पर बात करने की मांग की थी।