
Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी इस वक्त अपनी नई फिल्म 'जुगनुमा' को लेकर चर्चा में है, जो रिलीज होते ही छा गई है और हर तरफ तारीफ हो रही है। उनकी नई फिल्म 'जुगनुमा' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच एक्टर ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने मनोज बाजपेयी की किस्मत बदल दी। मनोज बाजपेयी ने बताया कि नीम करोली बाबा के कैंची धाम की यात्रा सिर्फ उनकी जिंदगी के लिए नहीं बल्कि फिल्म 'जुगनुमा' के लिए भी टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
कैंची धाम जाने का फैसला किया
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने और निर्देशक राम रेड्डी ने "जुगनुमा - द फैबल" बनाने से पहले उत्तराखंड के कैंची धाम का दौरा किया था। उस दौरान, वह बेचैनी के दौर से गुज़र रहे थे और अभिनय छोड़ने के बारे में भी सोच रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं बहुत बेचैनी के दौर से गुज़र रहा था। मुझे तो यहां तक लगा कि शायद इस पेशे में मेरा समय खत्म हो गया है। इसी दौर में उन्होंने डायरेक्टर राम रेड्डी संग मिलकर उत्तराखंड के कैंची धाम जाने का फैसला किया। एक्टर बोले, 'हम बाबाजी की गुफा तक पहुंचे, वहां ध्यान लगाया और कुछ जादुई हुआ। जब वे नीचे उतरे, तो उन्हें लगा कि उन्हें फिल्म के लिए प्रेरणा मिल गई है।
'जुगनुमा' की कास्ट
आपको बता दें कि 'जुगनुमा' फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हीरल सिद्धू, अवन पुकोट और तिलोत्तमा शोम नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो दर्शकों को खूब पंसद आ रही है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी की हाल ही में एक और फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।