
अब स्वदेसी ऐप Mappls को प्रमोट किया है. बता दें कि ये ऐप भी ZOHO के मैसेजिंग ऐप Arattai की तरह ही है. इस ऐप के प्रमोशन के बाद से ही इसके शेयर में करीब 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. इस ऐप में एक ऐसा खास फीचर हो, जो कि आपकी कार से चोरों को दूर रखने का काम करेगी.
रिमोटली बंद कर सकेंगे कार का इंजन
Mappls ऐप में Immobiliser नाम का एक खास फीचर दिया गया है. इस फीचर का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी कार के इंजन को रिमोटली बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपना पासवर्ड या OTP एंटर करना होगा.
MapMyIndia ने तैयार किया Mappls
MapMyIndia ब्रांड ने Mappls को तैयार किया है. मैप माय इंडिया के मार्केट में कई GPS कार ट्रैकर मौजूद हैं, जिनमें से कुछ प्रोडक्ट के अंदर आपको कार चोरी होने से बचाने की सर्विस मिल जाती है. स्वदेसी Mappls ऐप के साथ ये ट्रैकर कंपेटेबल होते हैं. ऐसे में यूजर्स चाहें तो पूरा सेटअप कराने के बाद अपनी कार के इंजन को घर बैठे ऑफ कर सकते हैं. इसमें फ्यूल ऑफ आदि हो जाता है.
कार के ECU को कंट्रोल करता है इम्मोबिलाइजर
बता दें कि कार के अंदर इम्मोबिलाइजर होता है, जो इंजन को ऑन करने में मदद करता है. वहीं कार की चाबी के अंदर एक ट्रांस्पोंडर चिप होती है. ये चिप इंजन के कंट्रोल यूनिट (ECU) को एक खास कोड भेज देता है. जब ECU कोड को वेरिफाई करता है और कोड सही होने के बाद सिस्टम इंजन को ऑन होने की परमिशन देता है. अगर कोड गलत या मिशिंग होता है तो कार का ECU सिस्टम फ्यूल सप्लाई को रोक देता है, जिससे कार का इंजन ऑन ही नहीं होता है.
इम्मोबिलाइजर ऐसे काम करता है
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो आपको अपनी कार में Mappls या किसी अन्य कंपनी का GPS ट्रैकर इंस्टॉल कराना होगा, जिनमें गाड़ी का इंजन स्विच ऑफ करने का फीचर मिलता है. जीपीएस ट्रैकर कार में लगे इम्मोबिलाइजर को कमांड देता है, जिसके बाद कार का इंजन, फ्यूल सप्लाई और स्टार्टर बंद हो जाते हैं.
Mappls पर मिल जाता है जीपीएस ट्रैकर का एक्सेस
Mappls पर जीपीएस ट्रैकर का एक्सेस मिल जाता है. इसकी मदद से आप कार की लोकेशन, इंजन ऑन होने पर नोटिफिकेशन्स देख सकते हैं. अगर कोई चोरी-छिपे कार को ऑन करता है तो मोबाइल पर तुरंत इसका अलर्ट आ जाता है.
रिएक्टिवेशन का भी मिलेगा फीचर
इसके साथ ही कार के इंजन को अगर आपने रिमोटली ऑफ किया था और जब आपको सुरक्षित तौर पर कार रिकवर हो जाती है. तो आपको रिएक्टिवेशन को ऑन करना होगा. इसके बाद आप कार के इंजन को ऑन करके उसे चला सकते हैं.