Tushar Ghadigaonkar Dies: मराठी फिल्म और टीवी जगत के फेमस एक्टर तुषार घडिगांवकर ने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें अभिनेता ने काम न मिलने और तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया। इस घटना से मराठी फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। तुषार के दोस्त और एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाढवे ने इंस्टाग्राम पर उनकी मृत्यु पर दुख जताया है। और तुषार घाडीगावकर के फैंस भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं।
एक्टर की मौत पर दोस्त ने जताया दु:ख
दोस्त अंकुर विठ्ठलराव वाढवे ने आगे कहा कि आत्महत्या किसी भी स्थिति का समाधान नहीं है। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट की पोस्ट की कैप्शन में लिखा मित्र स्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो आत्महत्या समाधान का रास्ता नही है। तुषार घाडीगांवकर, तुम हार गए। तुम्हारे साथ, हम सब हार गए।'
वर्कफ्रंट
तुषार घडिगांवकर ने मराठी फिल्मों के साथ- साथ टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था। अभिनेता ने 'लवंगी मिर्ची', 'मन कस्तूरी रे', 'भाऊबली', 'झॉम्बिवली' और 'सुखाच्या जैसी मराठी फिल्मों में किया। इसके अलावा तुषार ने संजय लीला भंसाली की बॉलीवुड फिल्म 'मलाल' में अभिनय किया। तुषार ने कई मराठी म्यूजिक वीडियो और टीवी शो का निर्देशन भी किया।
दोस्त ने दी सुसाइड की खबर
अंकुर, ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा मेरे मित्र ऐसा कैसे क्यों किया हमें रास्ता तलाश करना चाहिए लेकिन आत्महत्या समस्या का कोई हल नही। उन्होने आगे लिखा मौजूदा हालात कैसे भी हों हमें ऐसा कदम नही उठाना चाहिए। तुषार के इस कदम ने न केवल उनके परिवार और दोस्तों को सदमे में डाला, बल्कि प्रशंसकों को भी गहरा आघात पहुंचाया.